नैनीताल जिले में गुलदार के हमले में एक महिला की मृत्यु

नैनीताल।  प्रदेश के पर्वतीय क्षेत्रों में मानव वन्यजीव संघर्ष की घटनाएं रोकने के लिए शासन-प्रशासन की ओर से लगातार प्रयास किए जा रहे हैं, इसके बावजूद नैनीताल जिले के धारी विकासखंड के खटियाखाल गांव में गुलदार के हमले में एक महिला की मृत्यु हो गई।  जानकारी के अनुसार गंगा देवी घर के पास घास काट रही थी, तभी घात लगाए बैठा गुलदार हमला कर दिया।

सूचना पर ग्रामीणों और वन विभाग की टीम ने खोज अभियान चलाया, जिसके बाद महिला का शव बरामद किया गया। धारी के उप जिलाधिकारी अंशुल भट्ट ने बताया कि प्रशासन ने परिजनों को हरसंभव सहायता का आश्वासन दिया है। 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *