देहरादून। उत्तराखंड की राजधानी देहरादून में 30 मार्च को सुबह जोहड़ी गांव मे हुयी फायरिंग की घटना में सड़क पर मॉर्निंग वॉक कर रहे एक व्यक्ति मुकेश कुमार जोशी की गोली लगने से हुई मृत्यु की घटना में, एक और अभियुक्त वैभव कुमार को राजपुर क्षेत्र से गिरफ्तार किया गया। उक्त अभियोग में पुलिस द्वारा घटना में शामिल सभी 10 अभियुक्तों को गिरफ्तार किया जा चुका है और सभी 10 अभियुक्तों का हत्या की धाराओं में ही रिमांड लिया गया है।
दून पुलिस ने हत्या मामले में एक अभियुक्त को किया गिरफ्तार