नई दिल्ली। आधुनिक युद्ध में तेजी से बढ़ती तकनीकी भूमिका के बीच भारतीय सेना ने मानवरहित हवाई प्रणाली (UAS) और लोइटरिंग म्यूनिशंस के लिए एक व्यापक टेक्नोलॉजी रोडमैप जारी किया है। इस पहल का उद्देश्य निगरानी, सटीक हमले, रसद और विशेष अभियानों में सेना की क्षमताओं को और मजबूत करना है। सेना के इस कदम से भविष्य के युद्धों में रणनीतिक बढ़त हासिल करने के साथ-साथ देश में स्वदेशी तकनीकों को भी बढ़ावा मिलेगा। यह रोडमैप बदलते युद्ध परिदृश्य के अनुरूप सेना को अधिक सक्षम और आधुनिक बनाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल माना जा रहा है।
ड्रोन शक्ति पर फोकस, सेना ने तैयार की भविष्य की रणनीति