नई दिल्ली। भारत ने म्यांमार में विकास सहयोग की दिशा में एक और महत्वपूर्ण कदम बढ़ाया है। विदेश राज्य मंत्री कीर्ति वर्धन सिंह ने आज नाय प्यी ताव में एक स्कूल निर्माण से जुड़े सामाजिक क्षेत्र के छोटे विकास परियोजना के लिए समझौता ज्ञापन पर हस्ताक्षर का साक्षी बनने पर खुशी जताई। यह परियोजना स्थानीय जरूरतों और आकांक्षाओं को ध्यान में रखते हुए म्यांमार के लोगों के हित में भारत की सतत विकास सहायता प्रतिबद्धता को दर्शाती है। पहल के जरिए भारत ने एक बार फिर पड़ोसी देशों के साथ सहयोग और विकास साझेदारी को मजबूत करने का संदेश दिया है।
भारत ने म्यांमार में विकास साझेदारी को दिया नया आयाम