हरिद्वार में वेंडर डेवलपमेंट कार्यक्रम का आयोजन

हरिद्वार। नेशनल एससी/एसटी हब व दलित भारतीय वाणिज्य एवं उद्योग मंडल  के संयुक्त तत्वावधान में वेंडर डेवलपमेंट एवं जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य एससी/एसटी और महिला उद्यमियों को सशक्त बनाकर उन्हें सरकारी योजनाओं, वित्तीय संस्थानों और केंद्रीय उपक्रमों से जोड़ना रहा। इसमें जनप्रतिनिधियों, अधिकारियों और उद्यमियों ने भाग लिया।

कार्यक्रम में उद्यमिता को बढ़ावा देने के साथ बैंकिंग सेवाओं, ऋण योजनाओं और व्यवसायिक अवसरों की जानकारी दी गई। एसबीआई और पीएनबी समेत विभिन्न बैंकों ने लोन व वित्तीय सहायता योजनाओं पर मार्गदर्शन दिया। साथ ही नेटवर्किंग के जरिए उद्यमियों को अधिकारियों से सीधे संवाद का अवसर मिला। नेशनल एससी/एसटी हब के इंचार्ज रवि ओरान और श्रमिक नेता राजेन्द्र श्रमिक ने समावेशी उद्यमिता पर जोर देते हुए कहा कि सरकार की योजनाओं का लाभ अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाना जरूरी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *