असम मॉडल से उत्तराखंड में बढ़ेगा चाय उत्पादन, टी-टूरिज्म को भी मिलेगा बढ़ावा

देहरादून। पांच दिवसीय असम दौरे के बाद उत्तराखंड लौटे कृषि मंत्री गणेश जोशी ने बताया कि चाय उत्पादन को बढ़ावा देने के लिए असम के अनुभवों एवं पद्धतियों का अध्ययन कर उन्हें लागू करने का प्रयास किया जाएगा। ताकि उत्तराखंड की स्वादिष्ट चाय का उत्पादन बढ़ाकर देश प्रदेश ही नहीं बल्कि विदेशों तक पहुंचाया जा सके। इसके साथ ही राज्य में टी-टूरिज्म को भी प्रोत्साहित किया जा रहा है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *