एस.आई.आर की तैयारियों को अंतिम रूप देने और मैपिंग कार्य में तेजी लाने के निर्देश

देहरादून। मुख्य निर्वाचन अधिकारी डॉ. बी.वी.आर.सी. पुरुषोत्तम ने आगामी विशेष गहन पुनरीक्षण अभियान-एस.आई.आर को लेकर सचिवालय में सभी जिलाधिकारियों के साथ वीडियो कॉन्फ्रेंस के माध्यम से समीक्षा बैठक की।

बैठक में मुख्य निर्वाचन अधिकारी ने सभी जिलाधिकारियों को एस.आई.आर की तैयारियों को अंतिम रूप देने और मैपिंग कार्य में तेजी लाने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि फार्म 6, 7 और 8 की प्रतिदिन समीक्षा कर उनका समयबद्ध निस्तारण सुनिश्चित किया जाए। मुख्य निर्वाचन अधिकारी ने निर्देश दिए कि प्रत्येक बूथ पर तैयार एएसडी यानी एबसेंट, शिफ्टेड और डेथ सूची को राजनीतिक दलों के बूथ लेवल एजेंट्स के साथ भी साझा किया जाए और आगामी एक सप्ताह के भीतर सभी बीएलए को यह सूची उपलब्ध कराई जाए।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *