मध्यप्रदेश। भारतीय जनता पार्टी ने मध्यप्रदेश से राज्यसभा की रिक्त होने वाली दो सीटों के लिए अपने उम्मीदवारों की घोषणा कर दी है। पार्टी ने वरिष्ठ भाजपा नेता और राष्ट्रीय महासचिव तरुण चुग तथा प्रदेश भाजपा मंत्री रजनीश अग्रवाल को उम्मीदवार बनाया है। विधानसभा में भाजपा के बहुमत को देखते हुए दोनों नेताओं का राज्यसभा पहुंचना लगभग तय माना जा रहा है। राज्यसभा चुनाव को लेकर लंबे समय से कई नामों पर चर्चा चल रही थी, लेकिन पार्टी नेतृत्व ने संगठनात्मक अनुभव रखने वाले नेताओं पर भरोसा जताया है। रजनीश अग्रवाल भाजपा में संगठन और चुनावी प्रबंधन से जुड़े रहे हैं। सागर के डाक्टर हरीसिंह गौर विश्वविद्यालय से पढे रजनीश अग्रवाल ने पार्टी में विभिन्न पदों पर अपने दायित्वों का निर्वहन कुशलता से किया है। वहीं तरुण चुग लंबे समय से राष्ट्रीय स्तर पर संगठन में सक्रिय भूमिका निभा रहे हैं।
भाजपा ने घोषित किए मध्यप्रदेश से राज्यसभा उम्मीदवार, तरुण चुग और रजनीश अग्रवाल पर जताया भरोसा