टिहरी। टिहरी जिला मुख्यालय के सी-ब्लॉक में अवैज्ञानिक तरीके से खनन के चलते सरकारी और निजी आवासों को खतरा उत्पन्न हो गया है। इस मामले में स्थानीय प्रशासन ने टिहरी की पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष अंबिका सजवाण पर केस दर्ज करने के आदेश दिए हैं। स्थानीय लोगों की शिकायत पर ये केस दर्ज किया गया। उनका कहना है कि निर्माण कार्य के दौरान अनियमित और गहरी खुदाई के चलते उपर स्थित सरकारी और निजी मकानों की नींव प्रभावित हुई।
जिलाधिकारी नितिका खंडेलवाल ने बताया कि भू-कटाव के खतरे को देखते हुए 3 परिवारों को दूसरी जगह शिफ्ट कर दिया गया है। एहतियात के तौर पर प्रभावित क्षेत्र में बैरिकेडिंग भी कर दी गई है।