चम्पावत। चम्पावत जिले में ग्राम पंचायतों के रिक्त उप प्रधान पदों के चुनाव को लेकर प्रशासन ने सभी तैयारियां पूरी कर ली हैं। चारों विकासखंडों में कुल 312 रिक्त पदों पर 15 जुलाई को मतदान और मतगणना की प्रक्रिया एक ही दिन में संपन्न कराई जाएगी।
चम्पावत के मुख्य विकास अधिकारी डा. जी. एस. खाती ने बताया कि निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार 15 जुलाई को सुबह नामांकन प्रक्रिया शुरू होगी। नामांकन पत्रों की जांच, नाम वापसी और चुनाव चिन्ह आवंटन के बाद दोपहर 1 बजकर 30 मिनट से 3 बजकर 30 मिनट तक मतदान कराया जाएगा। इसके बाद शाम 4 बजे से मतगणना शुरू होगी और परिणाम घोषित किए जाएंगे।