जशपुर। जशपुर जिले के पत्थलगांव थाना क्षेत्र के दर्रापारा में बावड़ी में नहाने गए 3 बच्चों में से 2 बच्चे पानी में डूब गए, जिसमें से एक की मौत हो गई, जबकि दूसरा गंभीर है। जानकारी के अनुसार, दर्रापारा के तीन बच्चे बुधवार को गांव के पास स्थित एक बावड़ी में नहाने गए थे। नहाने के दौरान दो बच्चे अचानक गहरे पानी में चले गए और डूबने लगे। उनके साथ मौजूद तीसरे बच्चे ने दोनों को पानी में डूबता देख शोर मचाया और ग्रामीणों को बुलाया। बच्चों को पानी से निकालने के बाद अस्पताल ले जाया गया जहां जांच के बाद डॉक्टरों ने 7 वर्षीय साहिल को मृत घोषित कर दिया। वहीं दूसरे बच्चे का इलाज जारी है और उसकी हालत गंभीर बनी हुई है।
बावड़ी में नहाने गए 2 बच्चे डूबे, एक की मौत