मणिपुर। मणिपुर में अवैध हथियारों के खिलाफ सुरक्षा बलों को बड़ी कामयाबी मिली है। दो अलग-अलग संयुक्त अभियानों में एक हथियार तस्कर को गिरफ्तार किया गया है, जबकि 13 हथियार, बड़ी मात्रा में गोला-बारूद और युद्धोपयोगी सामग्री बरामद की गई है। असम राइफल्स और स्पीयर कोर के तहत भारतीय सेना की टुकड़ियों ने मणिपुर पुलिस के साथ मिलकर ये कार्रवाई की।
सुरक्षा बलों के मुताबिक, दोनों अभियानों में हुई बरामदगी से मणिपुर में सक्रिय अवैध हथियारों के नेटवर्क को बड़ा झटका लगा है। सुरक्षा बल अब बरामद हथियारों और गिरफ्तार तस्कर के जरिए हथियारों की तस्करी से जुड़े नेटवर्क की कड़ियां खंगाल रहे हैं।