कैबिनेट मंत्री महाराज ने की राज्यपाल लेफ्टिनेंट जनरल गुरमीत सिंह (से.नि.) से शिष्टाचारभेंट

देहरादून। प्रदेश के लोकनिर्माण, ग्रामीण निर्माण, सिंचाई, पर्यटन, संस्कृति एवं धर्मस्वमंत्री सतपाल महाराज और उनकी धर्मपत्नी पूर्व कैबिनेट मंत्री अमृतारावत ने आज लोक भवन पहुंचकर राज्यपाल लेफ्टिनेंट जनरल गुरमीत सिंह (से.नि.) से शिष्टाचार भेंट की और उनके स्वर्णिम कार्यकाल के लिए शुभकामनाएं दीं।

इस अवसर पर कैबिनेट मंत्री सतपाल महाराज ने कहा कि उत्तराखंड के राज्यपाल पद पर सुशोभित होने से लेकर अपना कार्यकाल पूरा करने तक लेफ्टिनेंट जनरल गुरमीत सिंह ने हरपल प्रदेश की विकास यात्रा मेंअपनाअमूल्य योगदान दिया है और उन्होंने यहां के संस्कार और संस्कृति को सदैवआगे बढ़ाने का काम किया है।

महाराज ने कहा कि बतौर राज्यपाल उनके विविध अभिभाषणों को संकलित कर ‘आत्मा के स्वर’ नामक पुस्तक प्रकाशित की गई है।इसमें विभिन्न कार्यक्रमों, उत्सवों, दीक्षांत समारोहों सहित 108 प्रमुख संबोधनों को शामिल किया गया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *