देहरादून में परिवहन विभाग की सख्ती, चेकिंग अभियान किया तेज

देहरादून। त्यौहारों का सीजन शुरू होते ही सड़कों पर रौनक के साथ-साथ ट्रैफिक का दबाव भी काफी बढ़ गया है। इसी को देखते हुए परिवहन विभाग अब पूरी तरह से एक्शन मोड में नजर आ रहा है। सड़कों पर नियम तोड़ने वालों और हुड़दंग मचाने वालों की अब खैर नहीं है। आरटीओ प्रवर्तन अनीता चमोला के निर्देश पर विभाग ने चेकिंग अभियान को बेहद तेज कर दिया है। चाहे ओवरस्पीडिंग हो, बिना हेलमेट गाड़ी चलाना हो, या फिर बाइक पर ट्रिपल राइडिंग, सड़क नियमों का उल्लंघन करने वाले किसी भी शख्स को बख्शा नहीं जाएगा। विभाग नियमों का उल्लंघन करने वालों पर भारी-भरकम चालान और कानूनन पेनल्टी लगाने की तैयारी में है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *