चित्रकूट। चित्रकूट में बाल विवाह के खिलाफ जागरूकता अभियान चलाया गया। मऊ ब्लॉक के हड़हा गांव में चाइल्ड हेल्पलाइन और वन स्टॉप सेंटर की ओर से आयोजित कार्यक्रम में नुक्कड़ नाटक के जरिए ग्रामीणों को बाल विवाह के दुष्परिणाम और कानूनी प्रावधानों की जानकारी दी गई। अभियान में एंटी ह्यूमन ट्रैफिकिंग यूनिट और विज्ञान फाउंडेशन ने भी भाग लिया। करीब दो सौ लोगों ने बाल विवाह रोकने और बच्चों के अधिकारों की रक्षा का संदेश दिया।
चित्रकूट में बाल विवाह के खिलाफ चलाया गया जागरूकता अभियान