पिथौरागढ़ जिले में दारमा घाटी के दांतू गांव पहुंचे पर्यटन मंत्री

पिथौरागढ़। पर्यटन मंत्री सतपाल महाराज ने पिथौरागढ़ जिले में चीन सीमा से सटी दारमा घाटी के दांतू गांव में स्थानीय ग्रामीणों और होम स्टे संचालकों के साथ बैठक कर सीमांत क्षेत्र में पर्यटन गतिविधियों को बढ़ावा देने पर चर्चा की। इस दौरान पर्यटन मंत्री ने होम स्टे संचालन में आ रही समस्याओं और पर्यटकों को उपलब्ध कराई जा रही सुविधाओं की जानकारी ली। उन्होंने कहा कि दारमा घाटी की प्राकृतिक सुंदरता, समृद्ध सांस्कृतिक विरासत और पारंपरिक जीवनशैली को पर्यटन से जोड़कर क्षेत्र को नई पहचान दिलाई जाएगी। उन्होंने स्थानीय उत्पादों को बढ़ावा देने और उन्हें व्यापक बाजार उपलब्ध कराने पर जोर दिया, ताकि सीमांत क्षेत्र के लोगों को स्वरोजगार के अवसर मिलने के साथ ही उनकी आर्थिकी भी मजबूत हो सके। 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *