पिथौरागढ़। पिथौरागढ़ जिले के दूरस्थ कनार गांव को जल्द सड़क सुविधा मिलने की उम्मीद जगी है। सड़क की मांग को लेकर आंदोलन कर रहे ग्रामीणों के लिए जिला प्रशासन ने सकारात्मक पहल की है। जिलाधिकारी आशीष कुमार भटगांई के मुताबिक प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना के तहत कनार सड़क की डिजिटल मैपिंग और अलाइनमेंट तैयार कर लिया गया है। सड़क वन क्षेत्र से होकर प्रस्तावित होने के कारण वन भूमि हस्तांतरण की प्रक्रिया वन विभाग में चल रही है।
कनार गांव के लिए सड़क की डिजिटल मैपिंग और अलाइनमेंट तैयार