जयपुर। राज्य निर्वाचन आयुक्त राजेश्वर सिंह ने स्पष्ट किया है कि प्रदेश में 4 जिलों को छोड़कर बाकी सभी जगह आदर्श आचार संहिता 28 नवम्बर को समाप्त हो जाएगी। मीडिया से बातचीत में उन्होंने बताया कि आयोग का उद्देश्य निष्पक्ष चुनाव के साथ जनहित के जरूरी कार्यों को बाधित होने से बचाना है। सिंह ने कहा कि ये आशंका निर्मूल है कि आचार संहिता के कारण विकास कार्य प्रभावित हुए हैं।
चार जिलों को छोड़कर बाकी जगहों से हटेंगी आचार संहिता