रामलला के दर्शन को अयोध्या में उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड़

अयोध्या। अयोध्या में चौदह कोसी परिक्रमा के बाद श्रद्धालुओं की भारी भीड़ श्रीरामलला के दर्शन के लिए श्रीरामजन्मभूमि मंदिर पहुंच रही है। इस सप्ताह अब तक लगभग दो लाख श्रद्धालु रामलला के दर्शन कर चुके हैं। मंदिर परिसर जय श्रीराम के उद्घोष से गूंज रहा है। परिक्रमा पूरी कर श्रद्धालु अपने आराध्य श्रीरामलला के दर्शन के लिए पहुंच रहे हैं। प्रतिदिन हजारों रामभक्त दर्शन कर रहे हैं। कतारों में खड़े श्रद्धालु जयकारे लगाते हुए अपनी बारी का इंतजार कर रहे हैं। आस्था और साधना से जुड़ी चौदह कोसी परिक्रमा के लिये देश के विभिन्न भागों से श्रद्धालु अयोध्या आये हैं। सरयू तट, प्राचीन मन्दिरों, कुंजों और गुप्तार घाट से होकर गुजरने वाली इस पदयात्रा के पश्चात श्रीरामलला के दर्शन श्रद्धालुओं के लिये विशेष आनन्द का अवसर बन रहे हैं। श्रद्धालुओं की संख्या को देखते हुए प्रशासन और सुरक्षा बलों ने भीड़ के प्रबन्धन तथा सुगम दर्शन के लिये आवश्यक व्यवस्थाएँ की हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *