बारां। केंद्रीय विद्यालय बारां के दो छात्रों ने योगाभ्यास में अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर अपनी प्रतिभा का लोहा मनवाया हैं। अक्षत शर्मा और शिवम योगी ने गिनीज बुक आॅफ वल्र्ड रिकार्ड की ओर से आॅनलाइन प्रतियोगिता में प्रमाण पत्र हासिल किया है। विद्यालय के शारीरिक शिक्षक डाॅ. लक्ष्यराज नागर ने बताया कि अक्षत ने रिकाॅर्ड समय में 108 सूर्य नमस्कार कर ये उपलब्धि हासिल की। वहीं शिवम ने 20 मिनट तक एक पाद शीर्षासन की कठिन योग मुद्रा धारण कर नया अंतर्राष्ट्रीय रिकाॅर्ड अपने नाम किया।
बारां के दो छात्रों ने योगाभ्यास में अंतर्राष्ट्रीय रिकॉर्ड बनाया