श्रीनगर गढ़वाल। गहड़ गांव में नर्सिंग कांलेज की संस्तुति पर ग्रामीणों में खुशी की लहर है। इसके लिए ग्रामीणों ने कैबिनेट मंत्री डा.धन सिह रावत का आभार व्यक्त किया है। भाजपा के जिला मीडिया प्रभारी गणेश भट्ट ने बताया कि मेडिकल कालेज से सम्बंधित नर्सिंग कालेज ग्राम पंचायत गहड़ में प्रस्तावित है। जिसके लिए ग्राम वासियों ने लगभग 60नाली भूमि 7साल पहले स्वास्थ्य विभाग को दान स्वरूप रजिस्टर्ड कर दी थी। देहरादून में उक्त कार्य की संस्तुति के लिए सम्पूर्ण ग्राम सभा गहड़ ने स्वास्थ्य एवं चिकित्सा शिक्षा मंत्री डा. धन सिंह रावत का आभार जताते हुए अतिशीघ्र उक्त कार्य का शासनादेश करा कर भूमिपूजन किए जाने की उम्मीद की है। आभार एवं धन्यवाद जताने वालों में ग्राम प्रधान रुकमणी देवी, उत्तम सिंह चौहान, राजेंद्र सिंह चौहान, हरेंद्र सिंह चौहान, अर्जुन सिंह पंवार, दिनेश चौहान आदि शामिल रहे।
Related Posts
ऋषिकेश आने वाले पर्यटक अब फ्लाइंग सफारी का उठा सकेंगे लुफ्त
- Punam Rawat
- December 21, 2023
- 0
विपणन अधिकारी 50,000 रूपये रिश्वत लेते रंगे हाथों गिरफ्तार
- Punam Rawat
- April 25, 2024
- 0
एसडीएम ने लोगों को यातायात के नियमों के प्रति जागरुक किया
- Punam Rawat
- October 26, 2023
- 0