नई दिल्ली। भैरव दस्ता भारतीय सेना की एक नई बनी, हाई-टेक कॉम्बैट यूनिट है, जिसे रेगुलर इन्फेंट्री यूनिट्स और एलीट पैरा स्पेशल फोर्सेस के बीच ऑपरेशनल गैप को भरने के लिए डिज़ाइन किया गया है। यह दस्ता इस गणतंत्र दिवस पर कर्तव्य पथ पर पहली बार एंट्री कर रहा है।
भैरव दस्ता के कमांडर ने कहा कि आज के दिन के लिए हमने अपना खून-पसीना एक कर दिया है। 26 जनवरी को होने वाली परेड के लिए हम पिछले दो महीनों से तैयारी कर रहे हैं। इससे पहले हमने आर्मी डे पर भी इसी तरह की परेड आयोजित की थी।