छठ महापर्व से पहले सीएम रेखा गुप्ता ने छठ घाटों का लिया जायजा

नई दिल्ली। छठ पर्व को लेकर दिल्ली सरकार पूरी तरह एक्टिव मोड में नजर आ रही है। राजधानी में पर्व को भव्य रूप से मनाने के लिए तैयारियां जोरों पर हैं। इसी सिलसिले में दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने मंत्री प्रवेश वर्मा और वरिष्ठ अधिकारियों के साथ यमुना किनारे बने छठ घाटों का निरीक्षण किया।

निरीक्षण के दौरान मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को साफ-सफाई, सुरक्षा और अन्य व्यवस्थाओं को लेकर जरूरी दिशा-निर्देश दिए। सीएम ने स्पष्ट किया कि छठ पर्व दिल्लीवासियों की आस्था का विषय है, ऐसे में किसी भी स्तर पर कोई लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी।

बता दें कि हर साल यमुना के घाटों पर लाखों श्रद्धालु छठ पूजा में हिस्सा लेते हैं, ऐसे में सरकार इस बार पर्व को बड़े स्तर पर आयोजित करने की तैयारी में जुटी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *