अल्मोड़ा। उत्तराखंड सहकारिता विभाग द्वारा अल्मोड़ा के खेल मैदान सिमकनी में सहकारिता मेला 2025 का आयोजन किया गया है। मेले के द्वितीय दिवस का शुभारंभ प्रदेश के सहकारिता उच्च शिक्षा, चिकित्सा स्वास्थ्य मंत्री डॉ धन सिंह रावत ने दीप प्रज्ज्वलित कर किया। सहकारिता मेला 3 अक्टूबर से 9 अक्टूबर तक आयोजित किया गया है। मेले में स्वयं सहायता समूहों, स्थानीय उत्पादकों, और उत्तराखंड के हस्तशिल्पियों द्वारा विकास प्रदर्शनी लगाई गई है। मंत्री धन सिंह रावत ने विकास प्रदर्शनी का अवलोकन किया और सहकारी बैंक के माध्यम से लाभार्थियों, दुग्ध उत्पादकों, पशुपालकों, और प्रगतशील किसानों, काश्तकारों को भी सम्मानित किया।
सहकारिता मंत्री डॉ धन सिंह रावत ने कहा वर्ष 2025 को अंतर्राष्ट्रीय सहकारिता वर्ष के रूप में मनाया जा रहा है है। उत्तराखंड के 13 जनपदों में दिसंबर तक सहकारिता मेले लगाए जाएंगे, सहकारिता मेले की शुरूआत अल्मोड़ा जनपद से की गई है। सहकारिता मेले में नैनीताल जनपद से आए व्यवसायी सुभाष ने कहा कि उनके द्वारा ट्राइफेड इंडिया के उत्पादों कि प्रदर्शनी लगाई गई है। आज सहकारिता मेले का दूसरा दिन है, खरीदारों का अच्छा रिस्पॉन्स मिल रहा है।