देहरादून। विकासनगर विकास खण्ड की ग्राम पंचायत बदामावाला में आज ब्लाक प्रमुख नारायण ठाकुर ने कामन सर्विस सेंटर और नवनिर्मित पंचायत भवन का उद्घाटन कर शुभारंभ किया है। इस दौरान खण्ड विकास अधिकारी शक्ति प्रसाद भट्ट सहित क्षेत्रीय जनप्रतिनिधि भी मौजूद रहे।
बता दें कि बदामावाला सहित आसपास की अन्य ग्राम पंचायत की ग्रामीण जनता को जन्म प्रमाण पत्र, मृत्यु प्रमाण पत्र और राशन कार्ड जैसी सुविधाओं को लेकर विकासनगर शहर और विकास खण्ड कार्यालय के चक्कर काटने पड़ते थे। लेकिन उन्हें अब यह सुविधाएं यहीं उपलब्ध हो सकेगी। साथ ही पंचायत से जुड़े अन्य कार्यों को करवाने में सुविधा होगी।