देहरादून में गणतंत्र दिवस की तैयारियां पूरी, जिलाधिकारी ने किया व्यवस्थाओं का निरीक्षण

देहरादून। राष्ट्रीय पर्व गणतंत्र दिवस को गरिमामय, सुव्यवस्थित एवं भव्य रूप से मनाने के लिए देहरादून में सभी आवश्यक तैयारियां पूर्ण कर ली गई हैं। जिलाधिकारी सविन बंसल और वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक अजय सिंह ने आज कार्यक्रम स्थल का संयुक्त रूप से निरीक्षण कर व्यवस्थाओं का गहन जायजा लिया।

जिलाधिकारी ने स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों, राज्य आंदोलनकारियों और उनके परिजनों के लिए विशेष एवं सम्मानजनक बैठने की व्यवस्था करने पर भी बल दिया। इस दौरान उन्होंने कार्यक्रम स्थल पर वाहनों की पार्किंग एवं सुरक्षा व्यवस्थाओं का जायजा भी लिया। नोडल अधिकारियों को अपने ड्यूटी प्वांइट पर तैनात रहने के निर्देश दिए। उन्होंने विकासपरक विभागीय झांकियों के सुचारू मूवमेंट के लिए उचित व्यवस्था, प्रत्येक ब्लॉक में पर्याप्त सीटिंग, पेयजल एवं स्वच्छता सुविधाएँ सुनिश्चित करने के भी निर्देश दिए।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *