महिलाओं के लिए 33 प्रतिशत आरक्षण ऐतिहासिक कदम

देहरादून। भाजपा महिला मोर्चा की प्रदेश अध्यक्ष आशा नौटियाल ने कहा कि संसद व विधानसभाओं में महिलाओं को 33 फीसदी आरक्षण का विधेयक ऐतिहासिक है और इससे देश में महिलाएं राजनैतिक तौर पर मजबूत होंगी।

महिला आरक्षण विधेयक लोकसभा में पेश होने के बाद मंगलवार को नौटियाल ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में केंद्र सरकार ने महिलाओं के सशक्तिकरण के लिए ऐतिहासिक कदम उठाया है। उन्होंने कहा कि लोकसभा और विधानसभा में 33 फीसदी आरक्षण मिलने पर महिलाएं मजबूत होंगी।

उन्होंने कहा कि इससे महिलाएं आसानी से लोकसभा और विधानसभा में पहुंच पाएंगी। महिलाओं के अधिक संख्या में सदन में होने से उनके मामले प्रमुखता से उठेंगे और इससे पूरे समाज को लाभ मिलेगा। उन्होंने कहा कि नारी शक्ति के सम्मान को लेकर केंद्र सरकार जहां कई तरह की योजनाएं चल रही है, वहीं 33 फीसदी आरक्षण दिए जाने से उनको अत्यधिक फायदा होगा। उन्होंने कहा कि इस विधेयक के पारित होने के बाद महिलाओं का प्रतिनिधित्व बढ़ जाएगा। मंगलवार को इस विधेयक को लोकसभा में पेश करने के लिए उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का आभार जताया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *