प्रतापगढ़ में जर्जर मकान गिरने से 6 लोगों की मौत

प्रतापगढ़। प्रतापगढ़ में नगर कोतवाली अंतर्गत महुली मंडी के पास रात से रुक-रुक हो रही बारिश से आज सुबह एक जर्जर मकान की छत गिर गई जिसके मलबे में दबकर एक ही परिवार के छह लोगों की मौत हो गई। सूचना मिलते ही जिलाधिकारी अभिषेक पांडे व पुलिस अधीक्षक दीपक भूकर ने घटना स्थल का मुआयना किया। जिलाधिकारी ने बताया कि हादसे में रेस्क्यू के बाद छह लोगों को मलबे से बाहर निकालकर जिला अस्पताल ले जाया गया। डॉक्टरों ने सभी को मृत घोषित कर दिया। पीड़ित परिवार को आपदा राहत कोष से आर्थिक सहायता दी जा रही है मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने घटना को दुर्भाग्यपूर्ण बताते हुए गहरा शोक जताया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *