नई दिल्ली। दिल्ली में गणतंत्र दिवस की तैयारियां जोरों पर हैं। सुरक्षा को और भी कड़ा बनाने के लिए दिल्ली पुलिस ने एडवांस्ड तकनीक का सहारा लिया है। इस बार परेड के दौरान कई पुलिसकर्मी विशेष AI चश्मा लगाए हुए नजर आएंगे।
पुलिस अधिकारियों के मुताबिक, इस चश्मे में 65,000 से अधिक अपराधियों और वांटेड व्यक्तियों का डेटा पहले से फीड किया गया है। AI चश्मा हर व्यक्ति की फोटो को इस डेटाबेस से मैच करता है और जैसे ही कोई वांटेड अपराधी या संदिग्ध नजर आता है, तुरंत अलर्ट भेज देता है।
यह चश्मा मोबाइल और सर्वर से लिंक होकर काम करता है। अगर कोई वांटेड अपराधी परेड रूट पर या भीड़ में प्रवेश करने की कोशिश करता है, तो AI चश्मा तुरंत उसे पहचानकर सुरक्षा अधिकारियों को सूचित कर देगा। पुलिस का कहना है कि इस तकनीक से गणतंत्र दिवस की सुरक्षा और अधिक प्रभावी और तेज़ हो जाएगी।