चमोली में UCC दिवस मनाया गया, नुक्कड़ नाटक से जनजागरूकता

चमोली। उत्तराखंड में समान नागरिक संहिता लागू होने के एक वर्ष पूरा होने पर सभी जिलों में यूसीसी दिवस मनाया जा रहा है। चमोली जिले के गोपेश्वर में समान नागरिक संहिता दिवस के अवसर पर कार्यक्रम आयोजित किया गया।

कार्यक्रम में सूचना विभाग की सांस्कृतिक टीम ने नुक्कड़ नाटक के माध्यम से समान नागरिक संहिता से संबंधित जनजागरूकता कार्यक्रम प्रस्तुत किए। कार्यक्रम में नोडल अधिकारी ने जानकारी दी कि जिले में विवाह पंजीकरण का 53 प्रतिशत लक्ष्य प्राप्त किया गया है। साथ ही जिले के 60 ग्राम पंचायतों और नगर निकायों के 3 वार्डों में यूसीसी पंजीकरण शत-प्रतिशत पूर्ण किया जा चुका है।

इस अवसर पर जिलाधिकारी गौरव कुमार ने कहा कि समान नागरिक संहिता से महिलाओं को कानूनी सुरक्षा और सामाजिक समानता के अधिकार मिलेंगे। साथ ही धर्म या परंपराओं के नाम पर होने वाले भेदभाव को कम करने में यह कानून सहायक होगा। उन्होंने कहा विवाह और पारिवारिक मामलों में एकरूपता आने से विवादों में भी कमी आएगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *