अतिक्रमण पर सरकार का रूख सख्त

देहरादून। उत्तराखंड में अवैध अतिक्रमण को लेकर धामी सरकार सख्त रुख अपनाए हुए है। सरकार अब तक प्रदेशभर में 500 से अधिक अवैध धार्मिक ढांचों पर कार्रवाई कर चुकी है।

इसी मुद्दे पर मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि उनकी सरकार कानून के तहत लगातार कार्रवाई कर रही है और कानून सभी के लिए समान है। मुख्यमंत्री ने स्पष्ट किया कि यदि प्रदेश में कहीं भी अवैध अतिक्रमण हो रहा है, तो उसकी जानकारी सरकार या संबंधित अधिकारियों को दी जाए। उन्होंने कहा कि प्रदेश में अब तक जितने भी अतिक्रमण हटाए गए हैं, वे सभी भारत की कानून व्यवस्था के अनुसार ही हटाए गए हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *