चम्पावत। चम्पावत जिले के सीमावर्ती क्षेत्रों में सशस्त्र सीमा बल द्वारा नागरिक कल्याण कार्यक्रम के तहत दो दिवसीय चिकित्सा कैम्प का आयोजन किया गया। इस दौरान ग्रामीणों का स्वास्थ्य परीक्षण कर आवश्यक परामर्श और इलाज दिया गया। कमांडेंट सुरेंद्र विक्रम ने बताया कि नागरिक कल्याण कार्यक्रम के तहत नेपाल से लगी सीमा पर दो दिवसीय कार्यक्रम के तहत ग्राम आमरा में आयोजित शिविर में कुल 40 ग्रामीणों का स्वास्थ्य परीक्षण किया गया ।
वहीं ग्राम रियासी में आयोजित चिकित्सा शिविर में कुल 53 ग्रामीणों का स्वास्थ्य परीक्षण कर आवश्यक दवाइयाँ निःशुल्क बांटी गईं। उन्होंने बताया कि दोनों कार्यक्रमों के दौरान टीबी मुक्त भारत अभियान – 100 दिवस के तहत जागरूकता कार्यक्रम भी आयोजित किए गए।