नई दिल्ली। भारत की अध्यक्षता में आयोजित होने वाली ब्रिक्स विदेश मंत्रियों की बैठक के लिए विदेशी मेहमानों का आगमन शुरू हो गया है। इसी कड़ी में विदेश मंत्रालय (MEA) ने दक्षिण अफ्रीका के अंतरराष्ट्रीय संबंध और सहयोग मंत्री रोनाल्ड लामोला का नई दिल्ली में गर्मजोशी से स्वागत किया।
भारत इस वर्ष ब्रिक्स (BRICS) की अध्यक्षता कर रहा है। इसी के तहत 14 और 15 मई, 2026 को नई दिल्ली में विदेश मंत्रियों की यह महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की जा रही है। यह बैठक इस साल के अंत में होने वाले पूर्ण ब्रिक्स शिखर सम्मेलन की तैयारियों का एक प्रमुख हिस्सा है।