पश्चिम बंगाल में आयुष्मान भारत होगी लागू, लोगों में खुशी की लहर

पश्चिम बंगाल। पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव में बीजेपी की जीत और सरकार बनने के बाद, पहली ही कैबिनेट बैठक में राज्य में आयुष्मान भारत योजना को लागू किए जाने का फैसला लिया गया है। राज्य सरकार के इस फैसले पर लोगों ने खुशी और राहत व्यक्त की है। इस योजना के तहत राज्य के पात्र परिवारों को प्रति वर्ष ₹5 लाख तक का कैशलेस इलाज मिलेगा। आयुष्मान भारत योजना के आने से लोगों में बेहतर चिकित्सा सुविधाओं की उम्मीद जगी है।

स्थानीय नागरिकों ने कहा कि अगर आयुष्मान भारत योजना बंगाल में लागू होती है, तो आम लोगों को काफी राहत मिलेगी। उन्होंने कहा कि पहले केवल सरकारी कर्मचारियों को स्वास्थ्य सुविधाओं का लाभ मिलता था, लेकिन आयुष्मान भारत योजना शुरू होने से आम जनता भी बेहतर स्वास्थ्य सेवाओं का लाभ उठा सकेगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *