चारधाम यात्रा में स्वास्थ्य विभाग अलर्ट, स्क्रीनिंग केंद्रों पर 24 घंटे निगरानी

देहरादून। उत्तराखंड में चारधाम यात्रा के सुचारू संचालन और श्रद्धालुओं की सुरक्षा के लिए स्वास्थ्य विभाग पूरी तरह मुस्तैद है। देहरादून के मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ मनोज कुमार शर्मा ने जानकारी दी कि ऋषिकेश और हर्बर्टपुर में बनाए गए स्क्रीनिंग केंद्रों पर स्वास्थ्य विभाग की टीमें 24 घंटे काम कर रही हैं। ऋषिकेश में अब तक 50 वर्ष से कम उम्र के 2760 और 50 वर्ष से अधिक आयु वाले 4309 यात्रियों की ओपीडी जांच की जा चुकी है। स्क्रीनिंग के दौरान 436 ऐसे यात्रियों की पहचान की गई जो डायबिटीज और हाइपरटेंशन जैसी गंभीर बीमारियों से ग्रसित थे। इसके अलावा, 22 यात्रियों को आपातकालीन स्थिति में एम्बुलेंस के माध्यम से त्वरित चिकित्सा सेवाएं प्रदान की गई हैं।

सीएमओ ने बताया कि अब तक 29 तीर्थयात्रियों को उनके स्वास्थ्य को देखते हुए यात्रा न करने की चिकित्सीय सलाह दी गई है। उन्होंने स्पष्ट किया कि यद्यपि किसी को यात्रा से रोका नहीं जा रहा है, लेकिन अस्वस्थ यात्रियों को जोखिम न लेने की सलाह दी जा रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *