झाड़ग्राम: पश्चिम बंगाल के मुख्य निर्वाचन अधिकारी मनोज अग्रवाल ने झाड़ग्राम के स्ट्रॉन्ग रूम का निरीक्षण किया। उन्होंने कहा कि मतगणना केंद्रों पर किसी भी तरह की गड़बड़ी की कोई गुंजाइश नहीं है और ‘स्ट्रॉन्ग रूम’ की सीसीटीवी और अन्य माध्यमों से 24 घंटे निगरानी की जा रही है। लोग बाहर से भी इस निगरानी को देख सकते हैं। उन्होंने स्ट्रॉन्ग रूम में गड़बड़ी के आरोपों को निराधार बताया है।
मुख्य निर्वाचन अधिकारी ने स्ट्रॉन्ग रूम का किया निरीक्षण