पौड़ी में सतपाल महाराज ने विकास योजनाओं की समीक्षा की

पौड़ी । कैबिनेट मंत्री एवं क्षेत्रीय विधायक सतपाल महाराज की अध्यक्षता में मंगलवार को विकासभवन सभागार, पौड़ी में चौबट्टाखाल विधानसभा क्षेत्र के अंतर्गत संचालित विभिन्न विकास योजनाओं एवं जनहित कार्यों की समीक्षा बैठक आयोजित की गई।

कैबिनेट मंत्री ने बैठक में अधिकारियों को निर्देशित करते हुए कहा कि शासन की प्राथमिकता अंतिम व्यक्ति तक योजनाओं का लाभ पहुंचाना है। इसलिए अधिकारी जनता की समस्याओं के प्रति संवेदनशील, जवाबदेह एवं सकारात्मक दृष्टिकोण अपनाएं। उन्होंने कहा कि आमजन से संवाद एवं व्यवहार के दौरान अधिकारियों का व्यवहार शालीन एवं सहयोगात्मक होना चाहिए।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *