भारतीय सीनियर महिला रग्बी टीम में, उत्तरकाशी की महक चौहान का चयन

उत्तरकाशी। उत्तरकाशी जिले की महक चौहान का चयन भारतीय सीनियर महिला रग्बी टीम में हुआ है। महक अब 16 और 17 मई को ताशकंद, उज्बेकिस्तान में आयोजित सेंट्रल एंड साउथ एशिया चैंपियनशिप में भारत का प्रतिनिधित्व करेंगी।

विकासखंड मोरी के भद्रासु गांव की निवासी महक चौहान इससे पहले भारतीय अंडर-18 और अंडर-20 रग्बी टीम का भी हिस्सा रह चुकी हैं। वह अंतरराष्ट्रीय स्तर पर ब्रॉन्ज मेडल जीतकर उत्तराखंड का नाम भी रोशन कर चुकी हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *