साइबर क्राइम में फरार अभियुक्तों पर ठोस कार्रवाई के निर्देश

पिथौरागढ़। पुलिस लाइन में एसपी लोकेश्वर सिंह ने साइबर क्राइम के फरार अभियुक्तों को टीम बनाकर गिरफ्तार करने के आदेश दिए हैं। उन्होने अवैध खनन, शराब, नशे की रोकथाम के लिए छापेमारी अभियान चलाने के आदेश दिए।

  एसपी लोकेश्वर सिंह ने पुलिस कर्मियों के साथ बैठक कर हर माह कार्यों की समीक्षा के निर्देश दिए हैं। उन्होंने पुलिस कर्मियों के व्यक्तिगत व पारिवारिक समस्याओं के समाधान के लिए भी थाना स्तर के अधिकारियों को कार्रवाई करने को कहा। उन्होंने धोखाधड़ी और साइबर क्राइम से सम्बन्धित शिकायतों में फरार अभियुक्तों की गिरफ्तारी करने के टीम बनाकर कार्रवाई के आदेश दिए।

  बैठक के बाद लोगों की मदद,कानून व्यवस्था बनाये रखने में सहयोग,आपदा में सराहनीय कार्य करने पर गोविंद सिंह वल्दिया, धीरज चंद्र, पंकज बिष्ट, अनिल जोशी, पूरन सिंह मेहता, सुरेश सिंह मेहता, मोहन सिंह को सम्मानित किया।

        बैठक में एसपी ने ज्येष्ठ अभियोजन अधिकारी राकेश चंद,एसआई चंदन सिंह, एसआई योगेश कुमार, एसआई नरेंद्र प्रसाद, एसआई दिनेश चंद्र, एसआई प्रियंका मौनी, एसआई पंकज तिवारी, हेम चंद्र सिंह, भूपेंद्र सिंह, महेंद्र सिंह, राकेश सिंह मेहरा, उपेंदर सिंह, पवन कुमार, अरविंद सिंह, ध्रुव सिंह, लोकेश जोशी, सोनू कार्की, अर्जुन सिंह, तरुण सिंह, कल्पना को भी प्रमाण पत्र देकर सम्मानित किया। इस दौरान सीओ नरेंद्र पंत समेत अन्य पुलिस कर्मी मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *