हरिद्वार। हरिद्वार में बाइक पर मोडिफाइड साइलेंसर लगाकर घूमने वालों के खिलाफ पुलिस ने कार्रवाई तेज कर दी है। ऐसी काफी बाइक पुलिस ने जब्त कर दीं और उनमें लगाए गए मॉडिफाइड साइलेंसरों पर रोड रोलर चलाकर उन्हें नष्ट कर दिया। हरिद्वार के शंकराचार्य चौक पर यह कार्रवाई की गई।
वहीं दूसरी ओर, एसएसपी नवनीत सिंह भुल्लर ने ट्रैफिक कंट्रोल के लिए पुलिस मुख्यालय से मिली सा बाइकों को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। सड़क सुरक्षा के तहत आयोजित इस कार्यक्रम में एसएसपी ने कई आम लोगों को हेलमेट बांटते हुए दुपहिया चलाते समय सदैव हेलमेट का प्रयोग करने की अपील की। एसएसपी ने कहा कि ट्रैफिक पुलिस को नए दुपहिया मिलने से ट्रैफिक कंट्रोल और बेहतर होगा।