लखनऊ। योगी कैबिनेट की बैठक में आज एक अहम और ऐतिहासिक फैसला लिया गया है। उत्तर प्रदेश के शाहजहांपुर जिले के जलालाबाद का नाम अब आधिकारिक रूप से बदलकर ‘परशुरामपुरी’ कर दिया गया है।
सरकार का कहना है कि यह निर्णय लंबे समय से चली आ रही स्थानीय जनप्रतिनिधियों की मांग और क्षेत्र की धार्मिक व सांस्कृतिक पहचान को ध्यान में रखते हुए ये फैसला लिया गया है। जलालाबाद क्षेत्र भगवान परशुराम की आस्था और परंपराओं से भी जुड़ा हुआ माना जाता है। कैबिनेट की मंजूरी मिलने के बाद अब नाम परिवर्तन की औपचारिक प्रशासनिक प्रक्रिया आगे बढ़ा दी गई है। जल्द ही सभी रिकॉर्ड, नक्शों और सरकारी दस्तावेजों में जलालाबाद की जगह ‘परशुरामपुरी’ नाम दर्ज किया जाएगा। शाहजहांपुर के जलालाबाद की नई पहचान अब ‘परशुरामपुरी’ के रूप में स्थापित होने जा रही है।