देहरादून के रायपुर क्षेत्र में चोरी की वारदातों का खुलासा, दो शातिर गिरफ्तार

देहरादून। रायपुर क्षेत्र में हुई चोरी की अलग-अलग घटनाओं का पुलिस ने खुलासा करते हुए दो शातिर आरोपितों को गिरफ्तार किया है। पुलिस के मुताबिक दोनों आरोपित नशे के आदी हैं और नशे की जरूरत पूरी करने के लिए चोरी की घटनाओं को अंजाम देते थे। पुलिस ने आरोपित करण कनौजिया और उदय जायसवाल को पेरिस बिहार, सहस्त्रधारा रोड के पास से गिरफ्तार किया। इनके कब्जे से अलग-अलग घटनाओं में चोरी की गई करीब पांच लाख रुपये कीमत की ज्वेलरी और अन्य सामान बरामद हुआ है।

पुलिस पूछताछ में आरोपितों ने गुजरोवाली स्थित एक बंद मकान समेत अन्य स्थानों पर चोरी करना स्वीकार किया है। पुलिस के अनुसार चोरी की कुछ ज्वेलरी आरोपित पहले ही बेच चुके थे और उससे मिली रकम नशे व अन्य शौक में खर्च कर दी। मामले में अन्य घटनाओं के संबंध में भी जानकारी जुटाई जा रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *