गुवाहाटी। उपराष्ट्रपति सी. पी. राधाकृष्णन ने रविवार को गुवाहाटी स्थित ज्योति-बिष्णु इंटरनेशनल आर्ट गैलरी में आयोजित श्रीमंत शंकरदेव यूनिवर्सिटी ऑफ हेल्थ साइंसेज (SSUHS) के दीक्षांत समारोह में हिस्सा लिया। कार्यक्रम में असम के राज्यपाल और मुख्यमंत्री हिमंत बिस्व सरमा भी मौजूद रहे।
दीक्षांत समारोह को संबोधित करते हुए उपराष्ट्रपति ने मेडिकल छात्रों से अपनी शिक्षा और डिग्री को मानवता की सेवा के लिए समर्पित करने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि चिकित्सा का ज्ञान केवल पेशे तक सीमित नहीं होना चाहिए, बल्कि करुणा, कौशल, नैतिकता और वैज्ञानिक उत्कृष्टता के साथ मानव सेवा से जुड़ा होना चाहिए।
उन्होंने चिकित्सा क्षेत्र में पेशेवर दक्षता के साथ मानवीय संवेदनाओं और नैतिक मूल्यों को बनाए रखने पर भी जोर दिया।