बोकारो: बोकारो में पुलिस ने दो मामलों का खुलासा करते हुए चार आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने ललपनिया ओपी क्षेत्र में मोटरसाइकिल चोरी मामले का उदभेदन करते हुए दो आरोपियों को पकड़ा। गिरफ्तार अपराधियों की निशानदेही पर चोरी की तीन मोटरसाइकिल बरामद की गयी है। चोरी मामले का खुलासा करते हुए चंद्रपुरा थाना क्षेत्र से दो अपराधियों को भी पुलिस ने गिरफ्तार किया है। इन चोरों की निशानदेही पर दो बैटरी, ड्रिल मशीन समेत अन्य सामान बरामद किये गये।
बोकारो में चोरी के दो मामलों का खुलासा, चार आरोपी गिरफ्तार