देहरादून। देहरादून में बुजुर्ग दंपती समेत तीन की हत्या, प्लंबर गिरफ्तारएंकर- उत्तराखंड की राजधानी देहरादून के रायपुर थाना क्षेत्र की विष्णुलोक कॉलोनी में बुजुर्ग दंपती समेत तीन लोगों की हत्या का मामला सामने आया है। पुलिस ने हत्या के आरोप में प्लंबर राजकुमार को गिरफ्तार किया है। पुलिस के अनुसार, आरोपी पिछले दो वर्षों से बुजुर्ग दंपती के घर पर प्लंबिंग का काम कर रहा था और घटना के दिन भी उन्हें काम के लिए बुलाया गया था।
एसएसपी देहरादून के मुताबिक, काम पूरा होने के बाद पैसों के लेन-देन को लेकर आरोपी का बुजुर्ग दंपती से विवाद हुआ। आरोप है कि आरोपी ने पेचकस से हमला कर दोनों की हत्या कर दी। इसी दौरान बीच-बचाव के लिए पहुंची पड़ोस में काम करने वाली महिला पर भी हमला किया गया, जिससे उसकी मौत हो गई। पुलिस ने घटनास्थल से पेचकस बरामद किया है और सीसीटीवी फुटेज की जांच के साथ मामले की विवेचना जारी है।