हरिद्वार में पुलिस और बदमाशों के बीच मुठभेड़, एक बदमाश घायल

हरिद्वार। मंगलवार रात चेकिंग के दौरान पुलिस और बदमाशों के बीच मुठभेड़ हो गई। इंडस्ट्रियल एरिया में बाइक सवार दो बदमाशों ने पुलिस टीम पर फायरिंग कर भागने की कोशिश की। पुलिस की जवाबी कार्रवाई में एक बदमाश गोली लगने से घायल हो गया, जबकि उसका साथी मौके से फरार हो गया। 

पुलिस के मुताबिक, घायल बदमाश की पहचान दिल्ली के सुल्तानपुरी निवासी नरेश के रूप में हुई है, जिसे इलाज के लिए जिला मेला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पुलिस का कहना है कि नरेश ने चेन स्नेचिंग की तीन वारदातों और दो बाइक चोरी की घटनाओं में संलिप्तता कबूल की है। पुलिस फरार आरोपी दिनेश की तलाश में जुटी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *