मुख्य सचिव ने देहरादून में सेब महोत्सव 3.0 का किया शुभारंभ

देहरादून।  देहरादून में नाबार्ड की ओर से आयोजित सेब महोत्सव 3.0 का मुख्य सचिव आनंद बर्द्धन ने शुभारंभ किया। इस दौरान उन्होंने किसान उत्पादक संगठनों की ओर से लगाए गए स्टॉल का अवलोकन कर सेब की विभिन्न प्रजातियों, कीवी, सब्जियों और अन्य कृषि उत्पादों की जानकारी ली। उन्होंने किसानों और एफपीओ प्रतिनिधियों से उनकी समस्याओं पर भी चर्चा की। 

मुख्य सचिव ने एफपीओ को मजबूत और आत्मनिर्भर बनाने के लिए प्रशिक्षण, क्षमता विकास और बेहतर बाजार उपलब्ध कराने पर जोर दिया। उन्होंने शीत भंडारण सुविधाओं के विस्तार, उत्पादों की ट्रेसेबिलिटी और जैविक प्रमाणन को बढ़ावा देने के निर्देश दिए। साथ ही नाबार्ड और राज्य सरकार के बीच बेहतर समन्वय स्थापित कर एफपीओ के लिए मजबूत इकोसिस्टम विकसित करने पर जोर दिया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *