लखनऊ की महापौर सुषमा खर्कवाल ने बाढ़ प्रभावित इलाकों का किया निरीक्षण

लखनऊ। महापौर सुषमा खर्कवाल ने बृहस्पतिवार को बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों का निरीक्षण किया। इस दौरान लालजी टंडन वार्ड के सैथा, सुखलाल खेड़ा और गुलमी खेड़ा सहित आसपास के इलाकों का जायजा लिया गया। पार्षद रोशनी रावत ने गोमती नदी के किनारे नगर निगम की करीब 45 बीघा जमीन पर अवैध रूप से भूखंड काटकर बेचने की शिकायत की। महापौर ने नगर आयुक्त गौरव कुमार को मामले की जांच के निर्देश दिए।

वहीं, जिलाधिकारी ने भी बाढ़ प्रभावित इलाकों का दौरा कर लोगों को भोजन, पानी और दवाइयां उपलब्ध कराने तथा राहत कार्य जारी रखने के निर्देश दिए।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *