कोहरे से पहले सड़कों और पुलों पर लगाए जा रहे रिफ्लेक्टर

रुड़की। उत्तराखंड में सर्दियों में कोहरे के चलते होने वाली सड़क दुर्घटनाओं को रोकने के लिए रुड़की में लोक निर्माण विभाग ने तैयारियां तेज कर दी हैं। विभाग की ओर से शहर और ग्रामीण क्षेत्रों की सड़कों और पुलों पर रिफ्लेक्टर लगाए जा रहे हैं, ताकि कम दृश्यता के दौरान भी वाहन चालकों को रास्ता साफ दिखाई दे।

दरअसल, दिसंबर और जनवरी में मैदानी क्षेत्रों में घना कोहरा छाने से सड़कों पर दृश्यता काफी कम हो जाती है। ऐसे में वाहन चालकों को सड़क और आसपास की स्थिति का अंदाजा लगाने में परेशानी होती है और दुर्घटनाओं का खतरा बढ़ जाता है। इसे देखते हुए पीडब्ल्यूडी सड़कों के किनारे और पुलों पर रिफ्लेक्टर लगा रहा है। इन पर वाहनों की लाइट पड़ने से सड़क और पुलों की पहचान आसानी से हो सकेगी। विभाग का उद्देश्य कोहरे के दौरान दुर्घटनाओं पर अंकुश लगाना और लोगों का सफर सुरक्षित बनाना है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *