रायबरेली। रायबरेली की जिलाधिकारी सरनीत कौर ब्रोका ने कलेक्ट्रेट सभागार में सरकारी भवनों, निर्माणाधीन परियोजनाओं और स्कूलों में बिजली कनेक्शन की स्थिति की समीक्षा की।बैठक में डीएम ने अधिकारियों से लंबित बिजली कनेक्शनों की जानकारी ली और जल्द काम पूरा कराने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि जिन सरकारी भवनों में बिजली कनेक्शन नहीं होने के कारण कामकाज प्रभावित हो रहा है, वहां प्राथमिकता के आधार पर कनेक्शन दिया जाए।डीएम ने बिजली विभाग और निर्माण से जुड़े अधिकारियों को आपसी तालमेल के साथ काम करने और सभी जरूरी औपचारिकताएं समय पर पूरी करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि बिजली कनेक्शन के काम में किसी तरह की देरी नहीं होनी चाहिए।.बैठक में मुख्य विकास अधिकारी अंजुलता समेत बिजली विभाग और अन्य संबंधित विभागों के अधिकारी मौजूद रहे।
रायबरेली में सरकारी भवनों और स्कूलों में बिजली कनेक्शन की होगी व्यवस्था